RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फलदार वृक्षों का किया गया रोपण।

बिंद टोली स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर एवं कतीरा स्थित सुधा डेयरी परिसर में हुआ वृक्षारोपण।

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद इकाई के तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण।
6 जून को बिहिया स्थित सूधा डेयरी परिसर में होगा वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद इकाई के द्वारा दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में पहले दिन शहर के बिंद टोली स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मंदिर के महंत मन्टु बाबा, शाहाबाद इकाई के चेयरमैन सह राष्ट्रीय पर्यावरण समिति के सदस्य रमाकांत सिन्हा, शाहाबाद इकाई की कोषाध्यक्ष श्वेता कुमारी, शाहाबाद इकाई के पर्यावरण समिति के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, डाॅ. प्रमोद कुमार रमण, डाॕ. कृष्ण कुमार (पत्रकार), निशीकांत कुमार, नीली रानी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। तत्पश्चात शहर के कतीरा स्थित सूधा डेयरी परिसर में सूधा डेयरी एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाहाबाद इकाई के द्वारा संयुक्त रूप में वृक्षारोपण कार्य किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आम, जामुन, आंवला, बेल, शरीफा, अमरूद इत्यादि पौधो का रोपण किया गया। इस मौके पर सूधा डेयरी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक-एक पेड़ लगाना चाहिए। शाहाबाद इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अतिरिक्त शाहाबाद दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, आरा सूधा डेयरी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन, ब्रज भूषण चौधरी, नन्द जी सिंह, सुबोध कुमार, एस.एस. श्रीवास्तव, श्वेता, पुनीता, शिखा, सीमा एवं सेफाली इत्यादि उपस्थित रहे। शाहाबाद इकाई के चेयरमैन रमाकांत सिन्हा ने बताया कि 6 जून (शनिवार) को बिहिया स्थित सूधा डेयरी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

मुख्य आयुक्त ने भारतीय कानून में दिव्यांगजनों के लिए अपमानजनक शब्दावली का स्वत: संज्ञान लिया।

rktvnews

बागपत:श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार बागपत, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सदर अस्पताल कैंपस में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्वाचन वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment