RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने पर्यटन मंत्री से की माँ महथिन माई महोत्सव को सरकारी मान्यता देने की मांग।

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मिल कर अपनी मांग रखते विधायक राकेश रंजन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राकेश रंजन ने पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मिलकर माॅ महथिन माई महोत्सव को सरकारी मान्यता देते हुए बिहार सरकार के आधिकारिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप मे घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में विधायक राकेश रंजन ने पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को पत्र लिखकर माँ महथिन माई मंदिर के धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व के संबंध मे जानकारी दी है। पत्र मे विधायक राकेश रंजन ने लिखा है कि भोजपुर जिला मुख्यालय आरा से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम बिहिया मे प्रसिद्ध माॅ महथिन माई का मंदिर अवस्थित है। यह मंदिर नारी सम्मान, साहस एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष का अद्वितीय प्रतीक है। लोकमान्यताओं के अनुसार यह प्राचीन एवं सिद्ध शक्तिपीठ स्वरूप धार्मिक स्थल है जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। माँ महथिन माई का इतिहास डोली प्रथा जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध संघर्ष से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का केंद्र है। इस मंदिर में पूरे साल बिना दहेज एवं बिना फिजूलखर्ची के शादी विवाह संपन्न कराये जाते हैं जो समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को लगने वाले मेले, सावन, नवरात्र तथा अन्य पर्वों पर हजारों श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। वर्ष 2023 मे माँ महथिन माई महोत्सव का सफल आयोजन भी किया गया था। भोजपुर जिला के आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे प्रमुख दर्शनीय स्थल के रूप मे अंकित किया गया है।

Related posts

नारनौल:स्वास्थ्य विभाग की लिंग अनुपात में बेस्ट विलेज अवार्ड योजना!डीसी मोनिका गुप्ता ने तीन बेटियों को 1.50 लाख रुपए के पुरस्कार से किया सम्मानित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू।

rktvnews

रायपुर : 61 लाख 28 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की होगी मतगणना।

rktvnews

बिहार दिवस 2025: आपदा प्रबंधन में सुरक्षित तैराकी मास्टर ट्रेनर्स का सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment