RK TV News
खबरें
Breaking News

वाराणसी:गाजीपुर गौरव हरीश नारायण सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)21 अप्रैल।गाजीपुर गौरव हरि नारायण सिंह हरीश को काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद द्वारा उनके स्वर्गवास की सूचना पर शास्त्री घाट वरुणा पुल, कचहरी ,वाराणसी में संस्थापक -कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजन/संचालन में कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध की अध्यक्षता में शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त अवसर पर उपस्थित रचनाकारों ने कहा कि हरिनारायण सिंह हरीश 24 घंटे साहित्य के प्रति समर्पित रहने वाले आजीवन सजग प्रहरी के रूप में लगे रहते थे। उनके स्वर्गवास से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है । ईश्वर उनकी मृत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों में डॉ चंद्रभाल सुकुमार, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, गिरीश पाण्डेय काशिकेय, महेन्द्र तिवारी अलंकार, धर्मदेव यादव धर्मेश, राजीव गौतम, उदयशंकर भगत, डॉ. सुबाष चंद्र, विनय पांडेय बहुमुखी, चिंतित बनारसी, अनुज दुबे, राकेश चंद्र पाठक महाकाल, ओम् प्रकाश पांडेय निर्भय ओम प्रकाश द्विवेदी ओम सहित अनेकों रचनाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related posts

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

राज्यपाल:राज्यपाल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लिया भारत ने जीरो का ज्ञान दिया तब दुनिया को गिनती आई :राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:10वीं बोर्ड में RVS पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: 2 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नदी के रास्ते तस्करी, बड़हरा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

rktvnews

आरा स्टेशन से रंगे हाथ चोर गिरफ्तार! चुराई थी महिला की सोने की चेन।

rktvnews

Leave a Comment