
उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)16 अप्रैल।प्रदेश शासन के आव्हान पर उमरिया जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। दीवार लेखन,बोरी बंधान,तालाब गहरीकरण के कार्य अभियान के दौरान किए जा रहे हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत बरदढार में जल संरक्षण को लेकर एक प्रभावी पहल की गई । सुरक्षित जल समृद्ध कल की थीम पर आयोजित इस अभियान के अंतर्गत भुतहा नाला में बोरियों से बोरी बंधान का निर्माण कार्य किया गया यह कार्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था मां वैभव लक्ष्मी सेवा समिति सेक्टर क्रमांक 5 चौरी के तत्वाधान में सामुदायिक सहभागिता से सम्पन्न हुआ। बोरी बंधान का मुख्य उद्देश्य बहते हुए जल को रोककर उसका संचयन करना है जिससे ग्रीष्म ऋतु में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके माध्यम से न केवल पशु पक्षियों एवं स्थानीय नागरिकों को पानी मिलेगा बल्कि भू जल स्तर में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बरदढार सरपंच पुरुषोत्तम सिंह,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से अमर सिंह विद्या धुर्वे,वीरेंद्र सिंह,अयोध्या सिंह सिंह , ऊषा सिंह, सखियां बाई ,वीरेंद्र सिंह नवांकुर प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह,परामर्शदाता अर्चना मिश्रा उपस्थित रहे।
