RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )16 अप्रैल।आज प्रशासनिक अनुशासन एवं सरकारी सेवा मर्यादा के उल्लंघन के एक गंभीर मामले में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए केतार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं उनसे कारण पृच्छा की गई है।
बीते दिनों, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, केतार में कार्यरत राजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक, नीरज कुमार सिंह, जनसेवक एवं जितेन्द्र उरांव, अनुसेवक द्वारा कार्यालय अवधि के दौरान शराब का सेवन कर कार्यालय आए ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस संबंध में रवि कुमार गुप्ता के द्वारा लिखित तौर पर शिकायत की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच कराई गई, जिसमें मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि हुई।
यह कृत्य बिहार/झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 4 (i) से (iv) का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। फलस्वरूप, झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के तहत उक्त कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनसे व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान राजेश कुमार का मुख्यालय अंचल कार्यालय भंडरिया तथा जितेन्द्र उरांव का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय बड़गड़ निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। नियमानुसार उपस्थिति के आधार पर इन्हें झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के प्रावधानों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही एवं आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोहों में भाग लिया।

rktvnews

अहमदाबाद में 19वी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स मीट में बिहार का पहला गोल्ड मेडल दिव्यांश के नाम।

rktvnews

भोजपुर:आदित्य प्रकाश की आत्मकथा ‘आदित्य : धूप-छाँव का सफर’ का हुआ विमोचन।

rktvnews

लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं को आगे आने की है जरूरत: वर्षा खान

rktvnews

झारखंड:रांची चौपाल पर एफआईआर दर्ज करने के लिए गोंदा और रातू थाना में आवेदन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र

rktvnews

Leave a Comment