RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बाल श्रम से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

कोई बच्चा शिक्षा से ना रहे वंचित, टीम गठित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईट भट्टो, कारखानों, होटल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण: उपायुक्त

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)01 मार्च।शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। उपायुक्त के द्वारा जिला स्तर पर बाल श्रम के रेसक्यू अभियान में और तेजी लाते हुए जिला के होटलों, ढाबों, ईंट भट्टो में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा उपायुक्त सहित उपस्थित सभी सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक चलाए गए अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 6 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है वही ही 5 नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। बाल श्रम पर पूरी तरह से रोग सुनिश्चित करने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने टीम का गठन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ईट भट्टो, कारखानो, होटल सहित अन्य स्थलों पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सचिव डालसा रामगढ़, जिला शिक्षा अधीक्षक रामगढ़, सीडब्लूसी रामगढ़, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रामगढ़, सदस्य अग्रगति उपस्थित थे।

Related posts

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण:एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली के गन्ना पेरई सत्र 2024-25 का पूजन कर किया गया शुभारम्भ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 24

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

Leave a Comment