RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का किया का विस्तृत निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 फरवरी।नगरपालिका आम चुनाव 2026 की प्रस्तावित मतगणना 27 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना केंद्र में की गई तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न काउंटिंग हॉल तक स्पष्ट एवं बड़े साइनेज लगाए जाएं, ताकि अधिकृत व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र के चारों ओर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण तथा भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल वैध फोटो पहचान पत्र के सत्यापन के उपरांत ही दिया जाएगा। बिना अनुमति किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी तथा प्रत्येक टेबल पर नियुक्त कर्मियों को पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। मतगणना कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय से पूर्व उपस्थित होकर निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
विधि-व्यवस्था के संबंध में उपायुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता एवं तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह, अव्यवस्था या विधि-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं।
स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, पेन, मोहर अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 24 जनवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कालेज के सेहत केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं की उड़ान के नए-नए आयाम को देखकर गदगद हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन के सीनियर प्रोगाम ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment