RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सदर प्रखंड के 17 पंचायत को बाढ क्षेत्र घोषित कर बाढ राहत कार्य तेज करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे के दौरान भाकपा माले नेता व पूर्व आरा विधानसभा प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 19 सितंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया है कि आरा प्रखंड के 17 पंचायत बुरी तरह बाढ से घिर गये है.लोगों के जान माल की भारी तबाही हुई है।भाकपा माले नेता ने बाढ की विभिषिका को देखते हुए आरा सदर प्रखंड के 17 पंचायत को बाढ क्षेत्र घोषित करने की जिला प्रशासन से मांग की है।
उन्होंने बताया की भाकपा माले की टीम लगातार तीसरे दिन बाढ क्षेत्र के दौरा पर है।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बसंतपुर, धुधुआं, बलुआं,पिरौंटा,पिपरा जयपाल,जगवलिया,चौमुखा, देवढी, मोहनपुर,पवट,अगरसंडा, बाधाकोल तेतरिया, और बरजा तथा आरा शहर के मझौंआ और उजियार टोला मे यथाशीघ्र नाव,तिरपाल और खाने का प्रबंध किया जाय।
उनका कहना है कि सभी बाढ पीड़ितों के बीच बाढ राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाय।भाकपा माले टीम की बाढ़ दौरे की शुरुआत दौलतपुर मे डुब कर मर गये मो आफरीदी के घर पहुंच कर उनके श्रद्धांजलि से हुई।
क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बाढ से डुबकर मरने वाले परिवार को मुआवजा शीघ्र देने की व्यवस्था की जाय।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि किसानों का कलेजा फट रहा है उनके धान व मकई के लाखो एकड़ फसल नष्ट हो गए है और पशुओं के चारे का घोर अभाव है जिला प्रशासन इनकी व्यवस्था करे।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर के निचले इलाके मझौंआ, बिन्दटोली, उजियार, तरी का इलाका ,बघवतपुर हमेशा बाढ से प्रभावित होता है इसलिए इस इलाके को भी बाढ क्षेत्र घोषित कर उनके बीच बाढ राहत कार्य तेज गति से चलाया जाय।
भाकपा माले की टीम मे शामिल प्रमुख लोगों मे क्यामुद्दीन अंसारी, मजहर हसनैन,विकास यादव, जनार्दन गोंड़, विजय यादव, हरिशंकर साह थे।

Related posts

दूरसंचार विभाग और सेबी ने वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को बधाई दी।

rktvnews

रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आर के सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार व डाक से प्राप्त शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुर्ग: डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment