RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मे मनाया गया।

मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक शिवेश राम ने की शिरकत।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फरवरी।भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय के 58 वें पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी के भोजपुर जिला कार्यालय मे समर्पण दिवस के रूप मे मनाया गया।
समर्पण दिवस पर भाजपा भोजपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने की।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सह अगिआंव के पूर्व विधायक शिवेश राम उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम के गायन से हुआ। अपने अध्यक्षीय भाषण को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारधारा को सभी को अपने जीवन मे धारण करने की बात कही गई।
मुख्य वक्ता शिवेश राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम किसी नेता की पुण्यतिथि मनाने नही,बल्कि एक विचार के अमर होने का दिवस मना रहे है।आज का दिन मौन नही,मनन चाहता है। आज श्रद्धांजलि नही,संकल्प चाहता है।आज हम स्मरण कर रहे है एक महान राष्ट्रवादी को जिनका जीवन सत्ता की सीढी नही,बल्कि सेवा की सीढी था। उन्होंने आगे कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अभाव को कभी कमजोरी नही बनने दिया,बल्कि उसे संवेदनशीलता बनाया। वे सभी विषयों मे निपुण थे,लेकिन उन्होंने कभी ज्ञान को अहंकार नही बनने दिया।
शिवेश राम ने कहा कि आज पूरी दुनिया इंक्लुसिव ग्रोथ की बात करती है,लेकिन भारत ने यह दर्शन दशको पहले एकात्म मानववाद के रुप मे दे दिया था।उन्होंने अंत्योदय को ही सच्चा राष्ट्रोदय माना था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी सत्ता मे नही थे,लेकिन सत्ता से बड़े थे। अगर आज गरीब, किसान, श्रमिक, महिला नीति के केन्द्र में है तो वह दीनदयाल जी की सोच है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह सेंगर ने किया।
बताया गया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर समर्पण दिवस मनाया गया। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिले के नेताओं और मंडल अध्यक्षो ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।
राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व उनके विचारधारा पर चल रहा है। देश को विकसित करने का संकल्प उनके अंत्योदय विचारधारा से पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
जिला कार्यालय कार्यक्रम में डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, शंभुनाथ मिश्रा, प्रहलाद राय,संतोष चंद्रवंशी,ज्योति कुशवाहा, सुशुमलता कुशवाहा,संजय कुमार सिंह, गुड्डू सिंह बबुआन,संजय तिवारी, अरविन्द पांडेय, अमरेन्द्र चौबे,सुनील श्रीवास्तव, अशोक सिंह,दीपक तिवारी, मुन्ना सिंह,संतोष सिंह संटु, शुभम पांडेय,राँविन कुशवाहा, कुंदन कुशवाहा,अविनाश पांडेय,संजय सिंह,आदित्य सिंह आदि, रविश कुमार सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

लॉटरी वितरकों द्वारा कर चोरी।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,जिला खनन पदाधिकारी अवैध खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाएं छापेमारी अभियान:किसी भी परिस्थिति में खनिजों का अवैध खनन बर्दास्त नहीं: उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

29 अक्टूबर को व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा-सुदामा प्रसाद

rktvnews

देशी पशुधन किसानों की समृद्धि की कुंजी: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment