RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:विश्व की श्रेष्ठ सेना पर हर भारतीय को गर्व -78 वीं सेना दिवस परेड में हुआ भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन -सेना के शौर्य प्रदर्शन की राज्यपाल ने सराहना की।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )16 जनवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को 78 वीं सेना दिवस परेड के अंतर्गत भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन देखा। राज्यपाल ने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की परंपरा से जुड़ी भारतीय सेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सेना के जवानों, अधिकारियों पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारजनों को आर्मी डे की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री बागडे ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश के लिए की गई कार्यवाही की भी विशेष रूप से सराहना की तथा कहा कि विश्व की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक भारतीय सेना पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने आर्मी डे के शौर्य प्रदर्शन के दौरान सेना अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिजनों की हौसला अफजाही की। उन्होंने जगतपुरा के महल रोड पर हुई 3 किलोमीटर लंबी परेड में 7 रेजिमेंटों की टुकड़ियों के शौर्य प्रदर्शन और अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य टुकड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Related posts

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा भोजपुर की कोर कमेटी और जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बेरोजगारी के विरुद्ध भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

बक्सर:ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग मैच का उद्घाटन विधायक राधा चरण शाह ने फीता काटकर किया।।

rktvnews

Leave a Comment