
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर। रविवार को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयुक्त दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा सन् 2005 में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की स्थापना हुई तब से अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से अग्रणी विद्यालयों में सुमार है। मुख्य अतिथि सी.बी.आई. के पूर्व निदेशक अनिल कुमार सिन्हा, भा.पु.से. ने अपने बाल्यावस्था की पुरानी यादें स्मरण करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। श्री सिन्हा ने अभिभावकों से अपील किया कि वर्तमान के इन्टरनेट युग में अपने बच्चाों की गतिविधियों पर नजर रखे। आरा कला एवं संस्कृति की विरासत रहा है। भोजपुरी भाषा भी शान की बात है और भाषा का सम्मान अपनी मां, अपने देश के समान करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिंह, भा.पु.से. ने विद्यालय द्वारा आयोजित देश भक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से अपील किया कि उनके बच्चे बहुत कम समय के लिए विद्यालय आते हैं, जहां विद्यालय केवल उनके मार्गदर्शक के रूप में काम करता है और वे अधिक समय अपने परिवार के साथ ही रहते हैं । अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधयों पर 24 घंटे नजर रखनी चाहिए। आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कुलपति आचार्य डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी ने विद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन और प्राचार्य डॉ. सीपी जैन को राष्ट्रीय आचार्यकुल की ओर से सारस्वत कर्मयोगी सम्मान 2025 प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के 20 वर्षों के सफर पर आयोजित कार्यक्रम का थीम ‘सफर-20’ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें मुख्य रूप से बचपन डांस, नन्हे मुन्नों द्वारा भारत को क्रिकेट विश्व विजेता बनाने का दृश्य, छात्राओं द्वारा नारी शक्ति, अर्धनारिश्वर, हिप-हॉप डान्स के साथ ही बिहार की विशेषता बताने वाले नाटक-नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में महापौर इन्दु देवी, पुलिस अधीक्षक राज के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. प्रदीप जैन, हिमानी, डॉ. कुमार जितेन्द्र, वीणा जैन, साकेत जैन, ई. धीरेन्द्र सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, रेशु जैन, प्राची जैन, करनल राणा प्रताप, राजेन्द्र परिहार, डी. राजन, अजित राय, सुनील राय, अजय कृष्ण अग्रवाल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सविता रूंगटा, डॉ. राखि अग्रवाल, दुर्गा राज, मंटु शर्मा, हेमन्त अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आलोक कुमार आदि ने भाग लिया।धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन ने किया।
