RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि गोवा मुक्ति दिवस देश को भारत की राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री ने अदम्य साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्‍वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान देश को गोवा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणा देते हैं।

एक्‍स पर अपनी एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने लिखा,

“गोवा मुक्ति दिवस हमें हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय की याद दिलाता है। हम उन स्‍वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और दृढ़ विश्वास के साथ आजादी के लिए संघर्ष करने की उनकी वीरता को स्‍मरण करते हैं जिन्होंने कभी अन्याय को स्वीकार नहीं किया। उनके बलिदान हमें गोवा के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”

Related posts

सीतामढ़ी ने रचा कीर्तिमान, टीबी मुक्त भारत अभियान में बिहार में प्रथम स्थान।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

सारण: अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी! सारण पुलिस ने की गिरफ्तारी।

rktvnews

जिलाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष ने लंदन में प्रवासी राजस्थानी संगठन को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment