RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बगीचे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)05 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी थाना के थानाध्यक्ष अभय शंकर ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बगीचे से बरामद किया है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात व्यक्ति का शव चनउर और चारघाट के बीच बगीचे से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा पिछले एक महीने से उसे क्षेत्र में देखा जा रहा था।  लू लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जाती है।

Related posts

चुनाव आयोग ईपीआईसी को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, आरपी अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह के लेखों एवं भाषणों के संग्रह पर आधारित पुस्तक ‘लोकतंत्र के पहरूआ’ का किया विमोचन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पेयजल एवं स्वच्छ्ता विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

खैरागढ़ विवि में पंथी नृत्य पर प्रशिक्षण कार्यशाला 15 से!कुलसचिव डॉ. तिवारी करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

पिथौरागढ़ के ’’सीमान्त गांव सेला’’ में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया

rktvnews

भोजपुर:पुलिस सप्ताह अंतर्गत चला साइबर अपराध एवं सुरक्षा से संबंधित व्यापक जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment