RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन में लोक कलाकार डॉ. नंदलाल भारती की पुस्तक “आमारे जौनसारी गीत” का विमोचन किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)23 सितंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में लोक कलाकार डॉ. नंदलाल भारती की पुस्तक “आमारे जौनसारी गीत” का विमोचन किया। इस पुस्तक में डॉ. भारती ने अपने 40 वर्षों के अनुभव के आधार पर जौनसारी लोकगीतों का संकलन है। इसमें समाज से जुड़े विभिन्न विषयों की विशेषताओं, अच्छाइयों और लोक सरोकारों को गीतों के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही अपने आराध्य देव महासू देवता की महिमा तथा क्षेत्रीय विकास योजनाओं से जुड़े प्रसंग भी गीतों में समाहित हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जौनसार जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति अत्यंत समृद्ध, जीवंत और अद्वितीय है। यह समुदाय अपनी परंपराओं, जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है, जो सभी के लिए अनुकरणीय है। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि डॉ. नंदलाल भारती ने अपनी लेखनी के माध्यम से जौनसार की संस्कृति और गीतों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का कार्य किया है। जौनसारी गीत हमें हमारे इतिहास, परंपराओं और लोक जीवन की गहराई से जोड़ते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यदि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी जड़ों और संस्कृति को समझेंगी, तभी वे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर अग्रसर होंगी। राज्यपाल ने डॉ. नंदलाल भारती को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि उनके लेखन से जौनसार क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

Related posts

देवघर:मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान- श्री तोमर

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के बैनर तले मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने ताराटॉड थाना अंतर्गत संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी का किया औचक निरीक्षण!केवाईपी सेन्टर की गुणवत्ता में लाएं सुधार, बेहतर तरीके से कराएं बच्चों का कौशल विकास : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment