RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त,पटना प्रमण्डल डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर।डॉ . चन्द्रशेखर सिंह निर्वाचक सूची प्रेक्षक – सह – आयुक्त,पटना प्रमण्डल, पटना ने आज भोजपुर जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने 198-शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बिहिया प्रखण्ड अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 325, 326,327 एवं 328 तथा 197-जगदीशपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखण्ड अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 113 एवं 114 का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर , भूमिसुधार उप समाहर्ता जगदीशपुर,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिहिया , जगदीशपुर सहित संबंधित मतदान केन्द्रों के सुपरवाइजर, बी.एल.ओ., बी.एल.ए., स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आवदेनकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी बी.एल.ओ., स्थानीय प्रतिनिधियों एवं मतदाताओं से प्राप्त की। उन्होंने सभी बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से पंजीकरण से वंचित न रहे एवं अयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में न जुड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।
आयुक्त पटना प्रमंडल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिन मतदाताओं की आयु 1 जुलाई 2025 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तो उनका फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें। साथ ही नवविवाहित महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण करना सुनिश्चित किया जाय ताकि वे आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सके।
निरीक्षण के क्रम में दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन से संबंधित अभिलेख का जांच किया गया।
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के उपरांत डॉ० सिंह ने जिले में निर्वाचक सूची से संबंधित किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के उपरांत समाहरणालय सभागार , आरा भोजपुर में जिला अंतर्गत सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा जिले में किए जा रहे निर्वाचक सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से आयुक्त को अवगत कराया गया । आयुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दावा /आपत्ति अवधि में पंजीकरण, विलोपन एवं संशोधन आदि हेतू प्राप्त आवेदनों को ससमय नियमानुसार निष्पादन करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी दावा/आपत्ति का अभिलेख संधारित करना सुनिश्चित किया जाय।
निर्वाचक सूची अंतर्गत छूटे हुए सभी योग्य निर्वाचकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,
सभी अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह – प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

व्यंग्य🤪 भारत एक कांवड़िया प्रधान देश है।

rktvnews

भोजपुर:नवल किशोर ओझा ने पितरो की स्मृति में 151 पौधारोपण किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र!अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध।

rktvnews

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment