RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम वृक्षारोपण कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)21 जुलाई।रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम से पौधारोपण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व से 15 अगस्त तक राज्य में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। राज्य से ग्राम पंचायत स्तर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस भूमि पर यह पौधारोपण किया जा रहा है, यहां आने वाले दिनों में पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में भूमि की चारों ओर से फेंसिंग कराई जाएगी ताकि जानवर पौधों को नुकसान न पहुँचा सकें। साथ ही यहाँ पर पैदल ट्रैक के निर्माण के साथ ही इस तरह के पौधों को लगाया जाए जिससे यहां बायो डाइवर्सिटी को भी बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने अपनी माता सावित्री देवी के नाम से भी पौधारोपण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली ने भी पौधरोपण किया।

Related posts

पटना : कदम कुआँ मे सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि मंदिर परिक्षेत्र के लिए स्वीकृत समग्र विकास योजना का स्थल भ्रमण कर लिया जायजा।

rktvnews

सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 की तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात वाहन से टकराने से कार चालक की मौत! पत्नी, पुत्र, पुत्री,सास समेत चार जख्मी! महाकुम्भ से लौटने के क्रम मे हुआ हादसा।

rktvnews

Leave a Comment