RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल संरक्षण विषयो पर हितधारकों को किया गया प्रशिक्षित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।जिले में बाल संरक्षण से सम्बंधित अधिनियमों, नियमावलियों आदि के प्रमुख प्रावधानों, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने एवं परिवार आधारित वैकल्पिक देखभाल की महत्ता से प्रतिभागियों को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर एवं संस्था मिरेकल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त प्रयास से बाल संरक्षण के विभिन्न हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय परिषद्, चाइल्ड हेल्प लाइन, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान भोजपुर के कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर के सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम, बाल संरक्षण पदाधिकारी रविशंकर वर्मा, शक्ति कुमार भास्कर एवं संस्था मिरेकल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी दीपक कुमार,विष्णुदत्त पांडेय एवं डॉक्टर संगीता उपस्थित रही । इस कार्यक्रम की शुरुवात सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम के द्वारा दीप प्रज्वल्लन के साथ हुई। उन्होंने इस मौके पर सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण में प्राप्त सीख को आत्मसात करते हुए अपने कार्यो में लागू करने की सलाह दी।

Related posts

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

जिला परिषद में आयोजित हुआ राजस्थान मिशन 2030 अंतर्गत परामर्श शिविर।

rktvnews

एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:अनुमंडल पदाधिकारी सह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

वाराणसी:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने ‘काशी तमिल संगमम् 4.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment