RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 जुलाई।भारत के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने दुबई में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया है। मध्य पूर्व में सेल का पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय इसकी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण पहल है।
केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने इस कार्यालय का उद्घाटन दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत सतीश कुमार सिवन, सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश, एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी, इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव वी.के. त्रिपाठी तथा सेल, इस्पात मंत्रालय, एनएमडीसी और मेकॉन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
रणनीतिक केंद्र के रूप में स्थापित दुबई कार्यालय सेल के इस्पात निर्यात को बढ़ावा देने, उद्योग संबंधों को और परिपुष्ट बनाने और भारत-यूएई व्यापार संबंधों को मजबूत करने में सहायता प्रदान करेगा। मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में दुबई की भूमिका और निवेशक-अनुकूल वातावरण इसे उभरते बाजारों में विस्तार के लिए एक आदर्श आधार बनाता है।
यह पहल भारत के इस्पात उद्योग की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने और 2030 तक 300 मिलियन टन के राष्ट्रीय इस्पात उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह सेल के एक वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी इस्पात निर्माता के रूप में विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और अंतरराष्ट्रीय इस्पात क्षेत्र में भारत की निरंतर होती प्रगति की स्थिति को दर्शाता है।

Related posts

भोजपुर: आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय में बीस सुत्री की बैठक में कई प्रस्तावों पर निर्णय।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

श्री नन्दन पुस्तकालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जून 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का हो रहा है प्रसार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment