RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की गई आहूत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भोजपुर जिले में 136.30 एम.टी. गेहूँ की अधिप्राप्ति हुई है। इस संबंध में यह भी बताया गया कि जिले के अंतर्गत 1140 किसानों द्वारा गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु निबंधन कराया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने गेहूँ अधिप्राप्ति में अपेक्षित प्रगति में कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कैम्प तथा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के माध्यम से विशेष रूप से निबंधित किसानों से संपर्क स्थापित करें, अधिप्राप्ति को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करें तथा किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें। धान अधिप्राप्ति के क्रम में बताया गया कि कुल अधिप्राप्त धान के समानुपात में 54.37 प्रतिशत सी.एम.आर. (चावल) की आपूर्ति कर दी गई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि एस.टी.आर. निर्गत होने के तीन दिनों के भीतर सी.एम.आर. आपूर्ति नहीं करने वाले मिलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।इसके लिए जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि मिलों को अबाधित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा कसाप सी.एम.आर. संग्रहण केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था की जाए।
इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर एवं पीरो), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम, भोजपुर) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9 दिसंबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल की हुई शुरूआत।

rktvnews

बागपत:कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफा: जिलाधिकारी की पहल पर बागपत में चिया “सुपरफूड” की बुआई शुरू।

rktvnews

उपायुक्त ने दो महत्वपूर्ण विषयों “मेरी माटी मेरा देश” अभियान एवं “मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024” को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

मध्यप्रदेश:64 अभ्यर्थियों ने भरे 89 नाम निर्देशन पत्र,अब तक कुल 113 अभ्यर्थियों द्वारा 153 नाम निर्देशन पत्र दाखिल।

rktvnews

आपातकाल : दमन और प्रतिरोध का युग

rktvnews

Leave a Comment