RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संभावना में पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान मृत पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि।

संभावना स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का रखा मौन।

नम ऑंखों एवं भावुक मनः स्थिति के बीच दी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 अप्रैल।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय एवं मौलाबाग स्थित संभावना पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को संभावना स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। बच्चों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा, तत्पश्चात गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। संचालन एकेडमिक इंचार्ज अरविंद ओझा ने किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा जिस घटना को अंजाम दिया गया है। वह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना है। इस घटना को अंजाम देने वाले एवं साजिश कर्ताओं से भारत सरकार सख्ती से निपटे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। उन्होंने अपनी सोच एवं मानसिकता को आतंकी सोच से खुद को बचाने की बात पर जोर दिया। विद्यालय निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमला एक बेहद हीं शर्मनाक घटना है, जो फिर से पुलवामा आतंकी हमले को याद दिला गया। उन्होंने पर्यटकों के परिजनों को हादसे से उबरने के लिए शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर प्रार्थना से की। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हरेक परिस्थिति में खुद को मजबूत एवं धैर्यवान बनने, सकारात्मकता के साथ सभी के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। श्री द्विजेंद्र ने भारत की गरिमा एवं संस्कृति को आतंकी सोच से अच्छुण रखने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्र शिक्षक-शिक्षिका एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहें।

Related posts

भोजपुर:बिहार सम्मान समारोह में तीरंदाजी अकादमी भोजपुर के पांच खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

गोपालगंज :आंगनबाड़ी सेविकाओं पर निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर दर्ज होगा एफआईआर:डीएम

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोरखपुर के ग्राम डुमरीखुर्द में लगाई ‘ग्राम चौपाल’।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का बिहार में अपराधियों का राज कायम करने का मंसूबा है, उसे चकनाचूर कर देना होगा,सबको सुरक्षा न्याय मिले इसकी लड़ाई जारी रहेगी : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस के पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह जद(यू) में शामिल।

rktvnews

Leave a Comment