RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राजभवन में राज्यपाल ने जन मिलन अंतर्गत सुनी आमजनों की समस्याएं।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)09 अप्रैल।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। राजभवन में समय-समय पर पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनने तथा उनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु जन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज के जन मिलन में दूरस्थ जनपदों ऊधमसिंह नगर, पौड़ी सहित हरिद्वार व देहरादून आदि जिलों से 15 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखीं जिनमें, पेंशन न मिलने, भूमि-विवाद एवं धोखाधड़ी, रोजगार दिलाए जाने से संबंधित, विभिन्न विकास कार्यों और आर्थिक सहायता व अन्य प्रकार की समस्याएं मुख्य रूप से थी। राज्यपाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उपस्थित शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को समस्याएं तत्काल प्रेषित की जाएं तथा शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समाधान की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए। राज्यपाल ने कहा कि अधिकतर समस्याएं छोटी व सामान्य प्रकृति की हैं, जिनका समाधान समय पर न होने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी समस्याओं का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तुत समस्याओं का निश्चित समयावधि में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया।

rktvnews

ग्वालियर:निजी विद्यालयों द्वारा किताबें, स्टेशनरी,यूनिफॉर्म इत्यादि की खरीदारी के बाध्य करने की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त।

rktvnews

गोपालगंज:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार राज्य गोपालगंज होते हुए सीतामढ़ी तक फोर लेन राम जानकी मार्ग का होगा निर्माण।

rktvnews

30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से ‘‘निसार’’ प्रक्षेपण इसरो के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

निर्वाचक सूची में महिलाओं एवं 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का नाम छूटे नहीं, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

rktvnews

NCB ने इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment