RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सावधान!अतिक्रमणकारियों की शामत 6 मई 23 को जिला स्तरीय अतिक्रमण हटाओ अभियान आयोजित करेगा जिला प्रशासन भोजपुर।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,25 अप्रैल।प्राप्त खबरों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर बृहत रूप से 6 मई 23 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा जिसमें प्रमुख रूप से आरा शहरी क्षेत्रांतर्गत मुख्य सड़क पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा।इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को इस बात से अवगत कराते हुए यह निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि के पूर्व अपना-अपना अवैध अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा निर्धारित तिथि के बाद बल पूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जायेगा एवं अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च की राशि भी संबंधित व्यक्तियों से वसूल की जायेगी । मुख्य रूप से जिन पथों में अतिक्रमण हटाया जायेगा उनमें प्रमुख है।
1. रमना मैदान के चारों ओर के अवैध अतिक्रमण को हटाना।
2. नगर निगम कार्यालय से जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की ओर जाने वाले मुख्य पथ पर ।
3. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जाने वाले मुख्य पथ।

Related posts

यूआईडीएआई की “रीइमेजिन आधार” थीम के साथ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में वापसी।

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम।

rktvnews

भाकपा-माले ने रामनरेश राम की 13 वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

भोजपुर: आरा में 23 जुलाई को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा,की गई बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिन प्रतिदिन सुदृढ़ व बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

अब पर्यटक शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे।

rktvnews

Leave a Comment