RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अवसरवादी राजनीति है सभी समस्याओं का कारण : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 फ़रवरी।पूर्व लोकसभा सदस्य और जनसंघ नेता प्रो बलराज मधोक की 106 वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ की जिला इकाई की ओर से फ्रेंड्स कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण सिंह ने की।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि प्रो बलराज मधोक ने स्वतंत्र भारत की राजनीति को अपेक्षित दिशा और वैचारिक आधार प्रदान किया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के अभिन्न सहयोगी के रूप में भारतीय जनसंघ की स्थापना और सशक्त संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस की आंधी में जनसंघ को चुनावी सफलता के लायक बनाया और देश में नेहरूवादी राजनीति का जनसंघ के द्वारा राष्ट्रवादी – यथार्थवादी विकल्प प्रदान किया। एक स्पष्टवादी सांसद,विचारक, लेखक,विद्वान और विश्वसनीय राजनेता के रूप में पक्ष – विपक्ष के सभी लोग उनका आदर करते थे। आचार्य पाण्डेय ने कहा कि जीवन में बलराज मधोक जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और अवसरवाद से दूर रहे। उन्होंने कहा कि देश की अस्सी प्रतिशत समस्याओं का मूल कारण अवसरवादी राजनीति है। जनसंघ देश में ग्राम स्तर पर सशक्त संगठन बनाने और सत्ता – सुविधा – सफलता से निरपेक्ष समाज की सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं की टोली विकसित करने के कार्य में लगा हुआ है। देश में पच्चीस लोकसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की टोली प्रो बलराज मधोक के आदर्शों के अनुरूप राजनीति को शुचिता, सिद्धांतनिष्ठा और जनसरोकार – जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाने में लगी है। स्वागत भाषण करते हुए डॉ सत्यनारायण उपाध्याय ने कहा कि जनसंघ और बलराज मधोक जी को दरकिनार कर भारतीय राजनीति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।संचालन मधेश्वर नाथ पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ दूबे ने किया। वक्ताओं में वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, महेंद्र पाण्डेय, विश्वंभर सिंह, नर्वदेश्वर उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मे नेताओं ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का भरा हुंकार।

rktvnews

सर्वजन दवा सेवन अभियान: 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलायी जायेगी दवा!दवा सेवन कराने के लिए 10 लाख से अधिक योग्य लाभार्थियों को किया गया लक्षित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment