RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा में पंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फ़रवरी। सोमवार को निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के आदेश पर बड़हरा प्रखंड, सभागार में सोमवार को पंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में माननीय मुखियागण , सरपंच, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक, ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक, तकनीकी सहायक, लेखापाल सह-आई.टी. सहायक, किसान सलाहकार, जीविका सदस्य, महिला किसान समेत अन्य ने उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षक मनीष कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक, बड़हरा एवं धनन्जय कुमार, कार्यपालक सहायक ने मौजूद प्रतिभागियों को पंचायत विकास सूचकांक विषय एवं सतत् विकास लक्ष्यों के प्राप्ति हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। गौरतलब हो कि पंचायती राज विभाग द्वारा आज पूरे जिले में एक साथ सभी प्रखंडों में उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान प्रखंड सभागार खचाखच भरा हुआ था। मौके पर बीडीयो मोहित भारद्वाज, पूर्व बीएओ, उमेश कुमार, जेई मेराज खान, हरिनाथ राम समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी बने वृद्ध का सहारा।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में मनाया गया महात्मा सुशील का स्मृति-पर्व!संसार का प्रत्येक व्यक्ति कष्ट में है, मुक्ति का मार्ग है आंतरिक-साधना: माँ विजया

rktvnews

उमरिया:कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण कर जिलेवासियों को सक्रिय भागीदारी निभाने कि अपील की

rktvnews

भोजपुर : वीडियो में पिस्टल लहराने व फायरिंग करने के मामले मे तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment