RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाना हमारा दायित्व : प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

दो-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्री त्रिदंडी देव सरकारी डिग्री कालेज शाहपुर में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 फ़रवरी।कॉलेज के इतिहास को, शैक्षणिक माहौल को तथा विकसित कॉलेज बनाने के उद्देश्य से प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने सार्थक कदम को आगे बढ़ाया है। जो निश्चित रूप से कालेज के विकास की गति बढ़ाएगा,शिक्षक और छात्र-छात्राओं को नई दिशा प्रदान करेगा।
श्री त्रिदंडी देव सरकारी डिग्री कॉलेज गौतम नगर शाहपुर आरा,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की अंगीभूत इकाई है। कालेज 14.4.2023 को कुलाधिपति श्री राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर तथा वीकेएसयू आरा के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी तथा परम पूज्य जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में स्थापित हुआ। प्राचार्य प्रो फलाहारी ने बताया की 29 और 30 मार्च को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन श्री त्रिदंडी देव सरकारी डिग्री कॉलेज शाहपुर आरा एवं
आइजोरा रिसर्च एसोसिएशन झारखंड के संयुक्त प्रयास से प्रथम श्रेणी की मानसिकता के साथ मानव पूंजी का उत्पादन करने के लिए एक उत्कृष्ट् शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान बनने के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है। इसके साथ वी.के.एस.यू. आरा के पीजी अर्थशास्त्र विभाग, एवं पी.जी. मनोविज्ञान विभाग,और आईक्यूएसी श्री त्रिदंडी देव कॉलेज गौतम नगर शाहपुर, भोजपुर है। इन्होंने बताया कि यद्यपि कॉलेज अल्प समय का है फिर भी इसकी गतिविधियों को गति देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। नामांकन से लेकर पठन-पाठन की व्यवस्था में काफी प्रगति हुई है ।कॉलेज में शिक्षक छात्र-छात्राओं की अप्रत्याशित उपस्थित बढी है। वर्ग संचालन पुस्तकालय और अन्य विकास के कार्य हो रहे हैं।इसमें माननीय कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी का प्रयास एवं मार्गदर्शन लिया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय से लेकर अन्य विभागीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
आइजोरा रिसर्च एसोसिएशन झारखंड की सचिव कल्पना कुमारी ने बताया की नई शिक्षा नीति 2020 में मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च को बढावा दिया गया। सम्मेलन में शामिल होने के लिए 28 फ़रवरी 2025 तक रजिस्ट्रेशन की आन लाइन,आफ लाइन की व्यवस्था है।

Related posts

नेतन्याहू से नाता : आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?

rktvnews

गढ़वा:रामनवमी में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बनाएं : डीआईजी

rktvnews

राजनीति के तौर-तरीकों में बुनियादी बदलाव की है सख्त जरूरत: डॉ. किरण कुमारी

rktvnews

जयपुर:राम मंदिर ओल्ड पावर हाउस स्थित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम की पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्‍द्र मोदी’ की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: देव दीपावली पर गंगा स्नान से सम्पूर्ण फलों की होती है प्राप्ति: आचार्य संजीव दुबे

rktvnews

Leave a Comment