RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा की मां सावित्री देवी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

धार्मिक विचारों वाली ,गरीब असहायों की मदद के लिए तत्पर रहती थी मां सावित्री देवी: डॉ के एन सिन्हा।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18 अप्रैल।आज आरा के स्थानीय आनंद हॉस्पिटल में धर्म परायण, समाजसेवी स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। सुबह में पूजा ,अर्चना तथा श्रद्धांजलि के बाद शाम में सड़क पर अपनी ज़िंदगी बसर करने वाले असहायों एवं गरीबों के बीच भोजन के पैकेट एवं प्रसाद का वितरण किया गया। एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने बताया कि मेरी मां एक अत्यंत धार्मिक एवं गरीबों की मदद करने वाली महिला थी। अपने धार्मिक आयोजन से वह बहुत लोगों का कल्याण करती थी।उनके उपदेश पर विश्वास करने वाले अनेकों ,उनके अनुयाई थे और आज भी हैं। अकाल के समय में वह गरीबों को भोजन से मदद करती थी ।कई जगह उन्होंने मंदिरों में चापाकल लगवाकर आम जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराया एवं कई धार्मिक स्थानों का भी निर्माण उन्होंने करवाया था। आज भी ग्राम गच्छई, बिक्रमगंज, और नवानगर में इनके बहुत से अनुयाई एवं इनके द्वारा निर्माणित धार्मिक स्थल है। प्रत्येक वर्ष इनकी पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन एवं दरिद्र नारायण भोजन का आयोजन किया जाता है एवं उनके उपदेशों का लोग अंतर्मन से स्मरण करते हैं। इस आयोजन में डा के एन सिन्हा के अतिरिक्त विजय कुमार सिन्हा ,अजय कुमार सिन्हा ,संजय कुमार सिन्हा, सोनू मोनू ,सागर सत्यम, विशाल गप्पू, विक्की निशू सनी एवं गौरव शामिल थे

Related posts

अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी पत्नी संघ का कोईलवर दौरा, मरीजों में कम्बल, ऊनी कपड़े एवं बोर्ड गेम आदि वितरित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment