RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: तीरंदाज समर्थ कुमार ने 44 वे एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक किया हासिल।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 फ़रवरी।भोजपुर तीरंदाजी अकादमी आरा के तीरंदाज समर्थ कुमार ने 44 वां एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बोलपुर बंगाल में ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक हासिल करके पूरे बिहार का नाम रोशन किया है । वैसे भोजपुर के लाल कई प्रतियोगिताओं में पदक दिला कर गांव समाज और जिले का नाम रोशन किया है।
पहला मैच इन्होंने दिल्ली से जीता।
दूसरा मैच झारखंड से जीता।
और तीसरा मैच प्री क्वार्टर फाइनल तमिलनाडु के बेहतरीन खिलाड़ी से जीता।
चौथा मैच क्वार्टर फाइनल हरियाणा के खिलाड़ी से जीता।
पांचवा सेमीफाइनल राहुल कुमार से कड़ी टक्कर देते हुए टाई शर्ट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया ।
बताते चले की समर्थ कुमार 2022 से लगातार कोच नीरज कुमार सिंह के प्रशिक्षण में दिन-रात एक करके मेहनत कर रहे हैं। समर्थ कुमार के पिता शैलेश कुमार ने अपने पुत्र पर भरोसा जताते हुए हमेशा से उनके साथ खड़े रहे हैं वही प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह का कहना है मुझे विश्वास है कि मेरा तीरंदाज एक दिन अवश्य ही ओलंपिक में देश को मेडल देने का काम करेगा। वहीं बिहार टीम के कोच अभिनाश ओझा अपने खिलाड़ी के प्रदर्शन से काफी खुश थे।
बधाई देने वालों में प्रो राम अवतार सिंह,कुमार विजय, धीरज कुमार रजनीश पाठक, महावीर भट्ट ,राज किशोर सिंह कौशल सिंह ,यशवंत नारायण सिंह, गुड्डू सिंह बाबूआन,अभय विश्वास भट्ट,चंदन कुमार, मिथिलेश पांडे, धनंजय बाबुआन मंगलम , राजीव रंजन
सिंह,,पूजा सिंह, सरोज कुमार जयप्रकाश कुमार निर्भय सिंह हरिओम सिंह राहुल सिंह, मुकेश सिंह जितेश, कुंदन राज सिंह,सुग्रीव कुमार आदि है। यह जानकारी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी संघ के सेक्रेटरी नीरज कुमार सिंह के द्वारा दी गई।

Related posts

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया आरडी 98 से टेल आरडी 158 तक का निरीक्षण!तटबंधों पर लगातार चौकसी करने और प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

rktvnews

नवादा:आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सबका साथ सबका अधिकार न्याय एवं विकास के दिशा में हमारा प्रयास विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक व शिक्षिका का एक साथ सम्मान के साथ किया गया विदाई।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

समाचारपत्रों की समस्याओं के समाधान पर केंद्र गंभीर।

rktvnews

Leave a Comment