RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभाविप ने की पवन श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फ़रवरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता स्वर्गीय पवन श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता डॉ अमरेंद्र कुमार, राजेंद्र तिवारी , अजय सिंह, भाजपा के पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, अमर उपाध्याय, कोशल विद्यार्थि, अभाविप के प्रांत मंत्री छोटू सिंह,अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक राज पाण्डेय, शोध प्रमुख चंदन तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें डॉ अमरेंद्र कुमार ने स्वर्गीय पवन श्रीवास्तव के जीवन के उनके अनेकों उपलब्धि को बताया। उन्होंने बताया की अपने जीवन के प्रारम्भिक समय से ही छात्र हित और समाज हित के लिए एक मजबूती से अपने जीवन को लगाया और अंतिम समय तक ओ समाज के लिए अपना योगदान देते रहे। वहीं अजय सिंह ने बताया कि उनकी पहचान बहुत ही बड़े स्तर पर थी लेकिन बिना किसी स्वार्थ और लालच के भाव से उन्होंने अपने जीवन को इस समाज के निर्माण मे लगा दिया। वहीं प्रांत मंत्री छोटू सिंह ने कहा कि एसे व्यक्तित्व का जन्म एक ही बार होता है जो एक पल मे गलत का विरोध करना तब जब पूरा समाज आपके खिलाफ हो वैसे स्थिति मे भी वह लडते रहे और इस समाज और देश के सेवा मे अपना पूरा जीवन समर्पण कर दिया साथ ही इस श्रद्धांजली सभा मे sfd सह संयोजक राजन कुमार, विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी, नगर मंत्री तिवारी सुर्यमणी ललन , राहुल कुमार, शौर्य पाठक, मंगलम कुमार, निखिल , आदित्य सिंह, रितेश,समीर सिंह, रितेश चौधरी उपस्थित रहे।

Related posts

सवर्ण आबादी का लगभग 25% गरीबी में कर रहा जीवन यापन!

rktvnews

दरभंगा:डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण।

rktvnews

बड़हरा थाना ने फाइनेंस कर्मी से लूट की वारदात में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

लीडरशिप घोषणा: Logic Pursuits ने ग्लोबल डिलीवरी एक्सीलेंस में तेजी लाने के लिए रौनक शाह को EVP और Global Head of Service Delivery नियुक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद नन्द के विचारों और आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत।

rktvnews

Leave a Comment