RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आपराधिक घटनाओं को ले आम आदमी पार्टी ने एस पी को दिया सुझाव सह मांग पत्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फ़रवरी। गुरूवार को आम आदमी पार्टी भोजपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आरक्षी अधीक्षक भोजपुर को एक सुझाव सह मांगपत्र दिया। विदित हो की पिछले दस – बारह दिनों में आपराधिक तत्वों ने लगातार गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें बहोरनपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक और सोहरा में युवक की हत्या हो चुकी है और दस से ज्यादा लोग घायल हैं। इससे आम जनता दहशत में है और असुरक्षित महसूस कर रही है। सुझाव सह मांगपत्र में हर थाना क्षेत्र में असुरक्षित जगहों को चिन्हित कर लगातार पेट्रोलिंग, व्यवसायिक और स्थानीय निकायों से सामंजस्य स्थापित कर सीसीटीवी की सही डायरेक्शन में चेन स्थापित करने,सही संचालन, अवैध हथियार बेचने और भूमि माफिया गिरोहों अपराधियों पर नशे के माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो।क्षेत्र के निकास रास्ते पर पुलिस के बीच आपसी तकनीकी बेहतर सामंजस्य स्थापित रहे ताकि घटनाओं को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्त में लिया जा सके। आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद हो ताकि दोनों को एक दूसरे से सहयोग मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण मोहन ठाकुर,महेंद्र शर्मा,अमित कुमार सिंह और रमेश सिंह शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:सबके जरुरी कार्य अवधि में विद्युत दर बढ़ाना अनुचित: डा भारत भूषण पांडेय

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

राष्ट्रीय कौशल योग्यता समिति (एनएसक्यूसी) की 44वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वोट की ताकत को जगाना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जन सुराज

rktvnews

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में भोजपुर के मृतको के परिजनों से मिला भाजपा भोजपुर प्रतिनिधि मंडल! व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह किया जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment