RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: डीडीसी ने 19 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 फ़रवरी।जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में 19,20 एवं 21 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के सफल संचालन हेतु उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन के सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक किया।
बैठक में निविदा प्रक्रिया, प्रचार प्रसार, मंदिर परिसर की साफ सफाई, पेयजल, विद्युत, मेडिकल कैंप समेत अन्य से संबंधित तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जिनको भी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दायित्व सौंपा गया है उसका निष्पादन दिए गए समय अवधि के अंदर करना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम को लेकर जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जानकारी दी।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:महिला कॉलेज के छात्राओं को जागरूक कर खिलाई गईं फाइलेरिया रोधी दवा।

rktvnews

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

भोजपुर: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भगत सिंह के जन्मोत्सव पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: फिरौती नही देने पर खैनी व्यवसाई को मारी गोली,अस्पताल पहुंचे माले नेता,अपराधियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा देने की कि मांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।

rktvnews

Leave a Comment