RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शाखा डाकघर सिकरौल बना उप डाकघर,चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने वर्चुअल किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 जनवरी। सिकरौल फतेहपुर शाखा डाकघर को अपग्रेड करते हुए इसे उप डाकघर बनाया गया जिसका उद्घाटन बिहार परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया। बताया गया की डाक निदेशक, बिहार परिमंडल पवन कुमार के सफलतम प्रयास से इस शाखा डाकघर का अप ग्रेडेशन संभव हो पाया।इस डाकघर के अप ग्रेडेशन से कई तरह की डाक सेवाओं का लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा | इसका लाभ सीधे तौर पे लबना पटखौली, बसौरी, लहरी तिवारीडीह, चकिया, सोनबरसा, कुरमुरी एवं डुमरिया गाँवों की 50000 से अधिक की जनता को मिलेगा। अपने संबोधन में चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि इस उप डाकघर के बनने से यहाँ की ग्रामीण जनता को डाक विभाग द्वारा प्रदत्त सेवाओं का लाभ को लेने के लिए सुदूर स्थित अन्य डाकघरों में जाने की जरुरत अब नहीं पड़ेगी। इन सेवाओं में पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के अंतर्गत सभी प्रकार के खाते, डाक जीवन बीमा, पोस्ट पेमेंट बैंक, आधार और कॉमन सर्विस सेंटर के अंतर्गत सभी तरह की सेवाएँ जैसे- मोबाइल/टेलीफोन रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान, DTH रिचार्ज एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ यहाँ की आम जनता को मिलेगा ही साथ-ही-साथ कई लोगों का रोजगार सृजन भी होगा।डाक निदेशक पवन कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में केवल हम पोस्टल सेवाएँ ही नहीं दे रहे बल्कि बैंकिंग सर्विस भी दे रहे है और CSC के तहत सभी लोक सेवाएँ हम जनता को प्रदान करेंगे। अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आप इस पोस्ट ऑफिस होने के औचित्य को साबित करेंगे और अपने श्रम एवं मेहनत से जनता की सेवा करेंगे। इस उप डाकघर के खुलने से ग्रामीण जनता में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर हजारों ग्रामीण जनता के साथ-साथ सहायक डाक अधीक्षक श्रीनिवास, डाक निरीक्षक पीरो विवेक कुमार, पोस्टमास्टर त्रिभुवन उपाध्याय, टुनटुन सिंह, कुंदन सिंह, राहुल कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:”नयी चेतना अभियान –पहल बदलाव की ओर” कार्यक्रम का डी.एम. ने किया शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू, दो दिनों में 117 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

चतरा:प्राकृतिक आपदा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में मृत कुल 114 के आश्रितों के बीच मुआवजा हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

Leave a Comment