RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिव्यांगजनो के लिए एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 जनवरी।मंगलवार को जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा अर्न्तगत कृषि भवन, परिसर में दिव्यांगजनो के लिए एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया गया। मेला का औपचारिक उ‌द्घाटन शत्रुधन साहू, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, आरा, राणा राजीव रंजन कुमार, आत्मा उप निदेशक एवं अनिश तिवारी, जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया । नियोजन कैम्प में कुल-05 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं कुल 50 से अधिक रिक्तियाँ दशार्थी गयी थी । इसके अलावे व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु 03 स्टॉल लगाये थे जिनमें जिला उद्योग केन्द्र, जीविका, जिला दिव्यांगजन कोषांग, भोजपुर प्रमुख थे। नियोजन कैम्प में में कुल-120 बायोडाटा प्राप्त हुए जिसमें कुल 31 अभ्यार्थियों का स्थल चयन किया गया। शेष 40 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के पश्चात् नियुक्त किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कुल 38 दिव्यांगो को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान कुल-02 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर एवं कुल-01 लाभार्थी को टूल किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा सुनील कुमार, क०सां०स०, जनार्दन प्रसाद सिंह, उ०व०लि० इन्दु सिन्हा, उ०व०लि०, अमृता कुमारी सिन्हा, कंप्यूटर ऑपरेटर, संजय कुमार जिला कौशल प्रबंधक एवं राकेश कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सभी कर्मियों के साथ उपस्थित रहें, जिसमें मंच का संचालन संजय कुमार, जिला कौशल प्रबंधक द्वारा किया गया।

Related posts

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) कैदियों के पुनर्वास और कल्याण को ध्यान में रख मनाएगा जन स्वाभिमान दिवस।

rktvnews

शरत कुमार बनाये गये बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता आयोजन कमिटी क़े चेयरमैन!राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक।

rktvnews

बागपत:बड़ौत में मिशन शक्ति पंचम चरण के शुभारंभ पर एसडीएम ने शूटर दादी को किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने उपायुक्त से मिल ट्रांसजेंडर के समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम को लेकर बंदोबस्त कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री का तिलस्म हुआ फीका : अशोक राम

rktvnews

Leave a Comment