RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपूर: फुलवारी विधायक एवं इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष के साथ हुई जातिसूचक टिप्पणी और उनको अपमानीत करने वालो को गिरफ्तार करे नीतिश सरकार : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 जनवरी। फुलवारी विधायक इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष गोपाल रविदास के साथ हुई कथित जातिसूचक टिप्पणी और उनको अपमानीत करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग क्यामुद्दीन अंसारी ने नीतीश सरकार से की है।
इस संबंध में क्यामुद्दीन अंसारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की फुलवारी शरीफ़ प्रखंड के कुर्थौल में 26 जनवरी 2025 को नए स्कूल के नवनिर्मित भवन और भारतीय संविधान प्रस्तावना के शिलापट्ट का उद्घाटन स्थानीय विधायक व इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष गोपाल रविदास को करना था।जिसे समांती अपराधियों ने ये कहते हुए उद्घाटन करने से रोक दिया कि दलित होकर विद्यालय का उद्घाटन करेगा, विद्यालय का उद्घाटन दलित नहीं हमलोग करेंगे रोका गया और उन्हें अपशब्द कहकर अपमानित किया गया। इस घटना की इंसाफ मंच बिहार के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कड़े शब्दों मे निन्दा की।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा की दलित विधायक के साथ हुई इस घटना की कड़ी शब्दों मे निंदा करते हुए नितीश कुमार माननीय मुख्यमंत्री के प्रशासन से अपराधियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारने की मांग करते है. इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि सत्ता संरक्षित समांती अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज हो जाने के बाद भी 24 घंटा होने को है अभी तक पुलिस उसके घर तक नहीं गयी, यह नीतीश सरकार के दलित विरोधी चरित्र को उजागर करता है.
इंसाफ मंच अपने राज्य अध्यक्ष व दलित समुदाय से आने वाले विधायक गोपाल रविदास के अपमान के खिलाफ प्रतिरोध करेगा।

Related posts

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है: नितिन नवीन

rktvnews

एमडीजे स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा जलवा! फिल्मी जगत के सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष्य में आज पूरे जिले के 1555 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment