RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:7वें वर्षगांठ पर रोटी बैंक जरूरतमंदों में किया भोजन वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।आरा रोटी बैंक ने 7वें वर्षगांठ पर 1500 जरूरतमंदों को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरित किया।इसका विधिवत उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के एन सिन्हा, कर्नल राणा प्रताप सिंह,रेडक्रॉस सचिव डा विभा कुमारी एवं संतोष सिंह भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। शुभकामना करते हुए डॉक्टर के एन सिंहा ने कहा कि रोटी बैंक पीड़ितों की सेवा में अच्छा कार्य कर रहा है।नर नारायण की सेवा परमेश्वर की सबसे बड़ी भक्ति है।डा विभा कुमारी ने बतलाया आरा रोटी बैंक जरूरतमंदों के प्रति समर्पित संस्था है जो भोजन ,बच्चों की शिक्षा, ब्लड डोनेशन जैसे पुनीत कार्य करती है। कर्नल राणा प्रताप ने कहा समाज को एक साथ आने की जरूरत है ताकि और बड़ा से बड़ा पुण्य का काम हो सके।संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया आज के दिन हर्ष उल्लास के साथ रोटी बैंक स्थापित किया गया था ताकि जरूरत मंदों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराया जा सके, सेवा किया जा सके।रोटी बैंक के सचिव अखौरी दीपक बिहारी ने कहा कि आरा रोटी बैंक बिना रुके लगातार 6वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा निस्वार्थ भाव से करता आ रहा है,टीम के सदस्य समर्पित भाव से शारीरिक योगदान कर रहे है। मुक्ति कांत ने कहा कि हम सेवा करके गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनाली देवी,श्रुति अग्रवाल,प्रिय गुप्ता,सुष्मिता ,पूजा,नीलम सिंह,सुजाता,उर्मिला देवी,हर्षिता विक्रम,संध्या,नेहा सिंह,सुधा,विनय सिंह,राजीव सिंह,रौशन,राजीव रंजन,राकेश केशरी,रितेश सह,विशाल,राजा,टोनू,अंकित,अभिषेक सिंह,विकी सिंह,रंजन केशरी,आकाशसिंह,सोनू,उज्ज्वल,नीरज,प्रमोद जी,देव सोनी,सार्थक सागर,अनूप रंजन,आकर्षित रंजन आदि रहे।

Related posts

भोपाल:शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय।

rktvnews

चतरा:माटीकला विद्युत चाक वितरण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे शिल्पकार।

rktvnews

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित किया।

rktvnews

वासुदेव देवनानी सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:PRO एप के जरिए होगा VTR मॉनिटरिंग , मुजफ्फरपुर के बरूराज में हुआ सफल फील्ड टेस्टिंग, चुनाव प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता।

rktvnews

Leave a Comment