RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:मकर संक्रांति पर उमरिया में युवा टीम ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे।

RKTV NEWS/उमरिया (मध्यप्रदेश)15 जनवरी।मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पहल खुशी के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नन्हे व बच्चों को पतंग, धागा, मिठाइयां एवं बिस्किट नमकीन का पैकेट उपहार स्वरूप भेंट कर महोत्सव मनाया गया।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि छोटा सा प्रयास हमारा, खुशियों से खिल उठे जहान सारा इस उद्देश के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों से लगी हुई बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों के बीच यह सामग्री वितरित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पतंग उड़ा कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया गया। उपस्थित बच्चों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गई। उन्होंने बताया कि नगर के लोगों के सहयोग से बच्चों को 100 पतंगों का वितरण किया। पतंग मिलने से बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। इस दौरान गुड़-तिल्ली का वितरण भी किया गया। पतंग मिठाइयां व लड्डू पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।बच्चों के बीच चूड़ा और मुढ़ी के बने लाई सहित तिल के बने सामग्री भी वितरित किए गए। इस पर्व को स्नान दान का पर्व भी माना जाता है। साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी और फल का राशि के अनुसार दान करने पर पुण्य की भी प्राप्ति होती है। अंत में बच्चों के बीच पतंग वितरित किए गए। इस दिन पतंग उड़ाने का भी अपना अलग ही महत्व है। इनके बीच पतंगबाजी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस दौरान हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,खुशबू बर्मन,साक्षी रैदास,शिवंजली सोनी,महक सोनी,दीपिका मरकाम,अनीता रौतेल,संजना केवट, सरस्वती बर्मन,चांदनी पनिका,एकता सोनी,शालिनि महोबिया,फरहाना खातून दीपू सेन,पूजा बैगा,रागिनी बैगा,लष्मी बैगा,सुरभि कोल,संदीप कोल एवं सभी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री।

rktvnews

गढ़वा:वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गाजा में शांति स्थापना के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

Leave a Comment