RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार)12 जनवरी।विद्यालय में शैक्षणिक सुधार , कुशल प्रबंधन तथा सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बच्चों के हित में कुढ़नी के खरौनाडीह ‌स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा सरकारी मानदंड के अनुरूप बच्चों के हित में सभी आवश्यक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वर्ग कक्ष, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षक कक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता एवं मेस रूम, शौचालय की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया तथा छात्रों से भी आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया। मौके पर उपस्थित प्राचार्य एवं अधिकारियों को सक्रिय एवं तत्पर होकर सभी आवश्यक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक सुधार लाने को कहा।
जिलाधिकारी ने बच्चों के वर्ग कक्ष में जाकर उनसे संवाद स्थापित किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की पढ़ाई – लिखाई, खेल गतिविधियां, स्कूल में दी जा रही सुविधाएं सहित कई अन्य विंदुओं पर फीडबैक प्राप्त किया तथा उन्हें कई प्रेरक विचारों, जीवन में अनुशासन एवं समय का महत्व आदि से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को ‌ विद्यालय में एएनएम एवं चिकित्सक का टीम गठित कर प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा समुचित रूप से नियमित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‌ विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करने हेतु ‌ प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही पुस्तकालय में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ‌स्कूल परिसर एवं शौचालय की नियमित साफ- सफाई की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कुढ़नी के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को परिसर में मिट्टी भराई एवं समतलीकरण करने तथा परिसर में आवश्यकतानुसार सोलर लाइट का अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्राचार्य को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को कहा। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को समय-समय पर विद्यालय का भ्रमण कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने छात्रावास का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा मेनू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त चापाकल लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया।
जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रेयाश्री , जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, विद्यालय प्राचार्य उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

पटना:नहीं रहे ‘नवरंग’ के संस्थापक और कलाचार्य पं उमेश पाण्डेय।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भू-विवाद मामलों के निष्पादन हेतु “अंचल-सह-थाना दिवस” का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा आईएमएलएच : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment