RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महिला शक्ति ही 2025 में बनायेगी एनडीए सरकार : शोभा सिन्हा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जनवरी।लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ का भोजपुर जिला संविक्षा बैठक आरा के एक निजी होटल के सभागार में हुई।
बैठक में पहुंची लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा को महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।बैठक में संविक्षा के क्रम में कुमारी सिन्हा अपने कार्यकताओं से परिचय करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में संविक्षा बैठक हो रही है,आप सभी महिला एक जुटता के साथ संगठन का विस्तार करे,चिराग पासवान जी के विजन को घर घर पहुंचावें।नारी शक्ति के बदौलत 2025 में बिहार में एनडीए सरकार बनेगी।आगे उन्होंने बताया कि जीविका,स्वयं सहायता समूह,सामाजिक कार्यकर्ता आदि महिला लोग पार्टी में दिन प्रति दिन जुड़ रही है।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि भोजपुर जिला में सभी प्रकोष्ठ कार्यरत है।हमरा संगठन दिन रात सभी के सुख दुख में शामिल हो रहा है। सभा को संबोधित करने वालो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष माधुरी कुमारी,प्रदेश सचिव नीता कुशवाहा,कार्यकारी अध्यक्ष बबीता चौधरी,प्रदेश सचिव प्रभा सिन्हा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संतोष पासवान,संसदीय बोर्ड कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुशवाहा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज पासवान,छात्र प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकाश सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान,प्रकाश कुमार, एकमा देवी, झारो देवी,कल्याणी मिश्रा,गीता देवी,सुनैना देवी,फूलकुमारी देवी आदि सैकड़ों मिला उपस्थित थी।

Related posts

संसद की प्राथमिक भूमिका संविधान को सुरक्षित रखना और लोकतंत्र की रक्षा करना है- उपराष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

रिविलगंज बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लायें- जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:48 ग्राम और 218 पुड़िया हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से ब्रिटिश हाई कमीशन का प्रतिनिधि मंडल मिला।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले दिनेश मिरानिया को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment