RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हजरत दाता करीम शाह के मजार पर की गयी चादरपोशी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,11अप्रैल।भोजपुर जिले के जगदीशपुर नगर के वीर कुंवर सिंह किला परिसर स्थित हजरत दाता करीम शाह रहमतुल्लाह अलेह की सालाना उर्स पाक के मौके पर उनकी मजार पर चादर पोशी की गई सबसे पहले कुरान खानी और रसूल शरीफ और उसके बाद नगर की बड़ी मस्जिद से चादर लेकर लोग नगर के मुख्य मार्ग होते हुए थाने से पुo उसी रास्ते से आकर किला मैदान स्थित शहीद बाबा के मजार पर चादर पोशी की गई और अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव,उप मुख्य पार्षद धनपुरा देवी, वार्ड पार्षद एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की ओर से भी शहीद बाबा के मजार पर चादर पोशी में शामिल होकर नगर की सुख शांति और अमन चैन की दुआ मांगी गई। उर्स के मौके पर मजार को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइट और फुल मालाओं से सजाया गया था जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी मजार के बाहर मेला जैसा दृश्य देखने को मिला चादर पोशी के दौरान मुमताज वारसी, भोला खान, असलम रजा, शहजादा खान,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव उप मुख्य पार्षद अन्नपूर्णा देवी वार्ड पार्षद अनार उल हक, गोविंद ,बजरंगी कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया।

rktvnews

उज्जैन:हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में मनाया गया महात्मा सुशील का स्मृति-पर्व।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ मिलेट्स व्याख्यान।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 138 मरीजों का हुआ इलाज।

rktvnews

Leave a Comment