RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

छतीसगढ : बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ)04 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Related posts

भोजपुर:एस बी कालेज में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का किया गया चयन।

rktvnews

बिहार सरस मेले में मिल रही सशक्तिकरण की पहचान से जीविका दीदियों के चेहरे पर खिल रही मुस्कान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया उरेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान के तत्वधान में रेड क्रॉस में रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment