RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर सुना गया।

आचार्य कुणाल के निधन पर भाजपा भोजपुर द्वारा व्यक्त की गई शोक संवेदना।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)29 दिसंबर।रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 117 वाँ और 2024 का अंतिम एपीसोड को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी बूथों पर सुना गया।
भाजपा जिला कार्यालय मे टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मन की बात को देखा और सुना गया।उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रहलाद राय,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,शैलेश कुमार गुड्डू,निशांत सिंह सेंगर,संजय सिंह,अमरजीत कुमार, शिवशंकर सिंह,राजु कुमार आदि नेताओ और कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री के बातों को ध्यान पूर्वक सुना।मन की बात मे प्रयागराज मे महाकुम्भ को देश की संस्कृति और अनेकता मे एकता की बात प्रेरणादायक रहा।छतीसगढ़ के बस्तर जिले मे बस्तर ओलंपिक का आयोजन बढते हुए देश का प्रतीक बताया गया। प्रधानमंत्री जी के मन की बात मे शिक्षा,स्वास्थ्य, खेल,रोजगार और भारतीय संस्कृति की बात प्रेरणादायक रहा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सहित देश की जनता को प्रत्येक महीने का आखरी रविवार का इंतजार रहता है।प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश के सभी वर्गो के लिए प्रेरणादायक होता है।मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से नए-नए जानकारी मिलता है।देश के कोने-कोने मे हो रहे देश के विकास की खबर मिलता है। आज भोजपुर जिला के सभी मंडल अंतर्गत सभी बूथों पर कार्यक्रम हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित आम जनता शामिल हुए।
वहीं जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी और नेताओ ने पूर्व आईपीएस और महावीर मंदीर के संस्थापक कुणाल किशोर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुणाल किशोर जी एक जिंदादिल और नेक इ़सान थे। मंदिरों और मठो की संपति को सुरक्षित करने मे उनका योगदान अतुलनीय है।आचार्य कुणाल जी के निधन होने पर बिहार ही नही देश के लिए क्षति है।
शोक संवेदना व्यक्त करनेवालो में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,हरेन्द्र पांडेय,ई़.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी ,कौशल यादव,लव पांडेय,प्रेम पंकज ललन,पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, राकेश कुमार, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार कुशवाहा, अरविन्द पांडेय,रंजना श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह सेंगर,धीरज सिंह,संतोष तिवारी, ममता सिंह,विभु जैन,शैलेश कुमार गुड्डू, संजय सिंह आदि थे।

Related posts

नवादा:आत्मा के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत मुफ्त में बांटे जाएंगे फूड पैकेट, मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई वीसी!जिले में 81.819 करोड़ अनुमानित व्यय कि निविदा आमंत्रित, 2,52,530 परिवार होंगे लाभान्वित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंडला से भी प्रारम्भ होगी पीएमश्री वायु सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:यौन इरादे से बच्चों के अंगों को छूना भी पॉक्सो के तहत यौन हमला : कुमारी अल्का

rktvnews

Leave a Comment