RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:महादलित युवकों को टूर्नामेंट का अवसर प्रदान करना सराहनीय:एसडीएम संजीव कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 दिसंबर। शनिवार को भोजपुर जिला में पहली बार सामाजिक संस्था ‘नई आशा‘ द्वारा महादलित (मुसहर) युवकों के बीच ‘दो दिवसीय माता शबरी फुटबॉल टूर्नामेंट-2024‘ का आयोजन बिहिया हाई स्कूल के मैदान में किया गया। इस टूर्नामेंट में भोजपुर, बक्सर और रोहतास जिला की कुल 8 टीमें शामिल हुईं। मैच का उद्घाटन करते हुए जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि महादलित समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन एक सार्थक प्रयास है। इस तरह के आयोजन से इन महादलित प्रतिभगियों को समाज के अन्य समूहों से मिलने, उनका रहन-सहन जानने एवं अपनी क्षमता का आंकलन कर समाज के मुख्य धारा में शामिल होने का प्रयास करेंगे। नई आशा द्वारा इस समाज के सर्वांगीण विकास के लिए चैमुखी कार्य किए जाते हैं, जिसमें जिला प्रशासन का भरपुर सहयोग होता है। इनका खेल देखने से प्रतीत होता है कि उनके भीतर क्षमता की कमी नहीं है सिर्फ अवसर और प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपने समाज में शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। श्री कुमार द्वारा मुसहर जाति के बीच शिक्षा का प्रचार-प्रसार के लिए सभी खिलाड़ियों को शपथ भी दिलवाया गया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत बिहिया के मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता नई आशा के डाॅ भीम सिंह भवेश ने किया। मौके पर पूर्व खिलाड़ी जय कुमार सिंह, धनजी कुमार, भोला मिश्र, पचन जी, राम बाबू सिंह, आदित्य एवं रोहित आदि थे। शनिवार के क्वार्टर फाईनल मैच में बिहिया ने ढकाईच को 01 गोल से पेनाल्टी में हराया। जबकि पसौर ने कटरिया को 1-0 से, चिलहर ने कटरिया को 2-0 से तथा अलीपुर ने बभनी को 2-0 से हराया। आज का सेमिफाईनल मैच 10 बजे से बिहिया बनाम चिलहर एवं अलीपुर बनाम पसौर के बीच खेला जाएगा। फाईनल मैच 2 बजे से खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह एवं एसडीपीओ पीरो कृष्ण कुमार सिंह करेंगे

Related posts

अनुज्ञप्ति शर्तों के उलंघन के आरोप में बक्सर डीएम ने 601 शस्त्र लाइसेंसों को किया रद्द।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ व सड़क सुरक्षा जागरूकता मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता और जन-जागरूकता का अद्भुत संगम बनेगा “कृषि उद्यम मेला 2025”

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया,राज्यपाल ने कहा, हिमाचल भारत का भाल है।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की हुई समीक्षा।

rktvnews

रायपुर : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1256 बच्चों का स्वर्णप्राशन।

rktvnews

Leave a Comment