RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मो.रफी की जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रेम का सुसाज संस्था द्वारा पौधारोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।हरदिल अजीज गायक मोहम्मद रफी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था प्रेम का सुसाज के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण बचाओ संस्थान के सहयोग से कलक्ट्री तालाब सूर्य मंदिर परिसर, रमना मैदान, वीर कुंवर सिंह पार्क, लख आदि स्थानों पर नीम, शरीफा, सागवान, महोगनी, आम आदि का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण करने और उसकी रक्षा करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण बचाओ संस्थान के राजेंद्र पर्यावरण ने कहा कि जीवन में पौधारोपण अधिकाधिक संख्या में करें। उन्होंने पौधों के औषधीय गुण के बारे में भी जानकारी दी। प्रेम का सुसाज संस्था से जुड़े नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि पेड़ पौधे कम होने से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। यह मानव जीवन के लिए संकट बन सकते हैं। शिक्षक रमेश कुमार ने कहा कि पेड़- पौधों से हमें अनेक लाभ है। पेड़ लगाने से मानव जीवन के साथ जीव जंतुओं का आश्रय भी बचा रहता है। संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे अत्यंत लाभकारी हैं। कार्यक्रम संयोजक शमशाद प्रेम ने बताया कि मोहम्मद रफी के जन्म शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए और मानव जीवन को बचाने के लिए सौ पौधा लगाना है। इस अवसर पर राजेश कुमार, राम सुंदर सत्यार्थी, राजेश कुमार गुप्ता, दशरथ प्रसाद, हरिओम शरण, अभयानंद शरण, मो. नौशाद, डब्लू कुमार, जयप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

भोजपुर के मैट्रिक टॉपर्स और क्रैश कोर्स के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

देवघर:वैक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment