RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 दिसंबर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी है।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि क्रिसमस के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
क्रिसमस की भावना समूचे मानव समाज के लिए आशा, करुणा और एकजुटता का सार्वभौमिक संदेश लेकर आती है। ईसा मसीह की शिक्षाएँ, विशेष रूप से हमारे वर्तमान समय में, अत्यंत प्रासंगिक हैं। ये शिक्षाएँ हमें सहानुभूति, समझ और परस्पर सम्मान के महत्व की याद दिलाती हैं, जो भाईचारे, समानता और न्याय जैसे हमारे संवैधानिक मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ी हुई हैं। इस शुभ अवसर पर, आइए हम उन लोगों को भी याद करें जो विशेषाधिकारों से वंचित हैं और एक ऐसे समावेशी समाज के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करें, जहां हर नागरिक समृद्ध और विकसित हो सके।
मैं प्रार्थना करता हूँ कि यह त्योहारों का मौसम हमारे देश के हर घर को प्रेम, सद्भाव और गर्मजोशी से आलोकित करे। क्रिसमस का शांति और सद्भावना का संदेश एक मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करे।

Related posts

गिरीडीह:आमजनों की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:- उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

सिवान:डीएम के नेतृत्व में बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

हिंदुस्तान से लिंचिस्तान!

rktvnews

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएंगे 3 लाख 41 हजार से ज्यादा मकान: शिवराज चौहान

rktvnews

मोरबी पुल त्रासदी की पहली बरसी, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है अदाणी फाउंडेशन।

rktvnews

Leave a Comment