RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिले में 174 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 दिसंबर। गुरूवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के तहत 533 प्रखंडों के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसी क्रम में भोजपुर जिले के 14 प्रखंडों के 155 ग्राम पंचायतों में 15 करोड़ 98 लाख 85 हजार की लागत से 174 खेल मैदानों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसकी विधिवत शुरुआत जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त, डॉ. अनुपमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा और सहायक अभियंता भी उपस्थित थे। इन खेल मैदानों में 14 प्रखंडों के 174 स्थलों में भूमि की श्रेणी के अनुसार 79 स्थलों पर 4 एकड़ तक, 46 स्थलों पर 1-1.5 एकड़ और 49 स्थलों पर 1 एकड़ से कम भूमि पर खेल मैदान बनाए जाएंगे। इन मैदानों में चार प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है: रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं,पुलिस भर्ती आदि की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण में मदद मिलेगी।साथ ही खेल मैदानों में दौड़ने के लिए ट्रैक के साथ वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि मनरेगा के तहत बनाए जा रहे इन खेल मैदानों में आम लोगों के टहलने के लिए ट्रैक, खिलाड़ियों के लिए दौड़ने की सुविधा, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल कोर्ट और फुटबॉल के लिए गोल पोस्ट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी और अन्य खेलों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरे कार्य को 90 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

कांग्रेस ने आतंकवाद को धार्मिक नाम देकर घृणित अपराध किया : इंद्रेश कुमार

rktvnews

पटना:कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता हैं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप श्रीवास्तव

rktvnews

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘संभव’ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है: अपूर्व चंद्रा, सचिव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment