RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)18 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल सेे 26 दिसंबर को राजभवन में आयोजित होने वाले तीसरे वीर बाल दिवस कार्यक्रम के सम्बन्ध में वार्ता की। राजभवन में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वीर साहिबजादों के महान बलिदान को याद किया जाएगा। इस दौरान हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा वीर साहिबजादों के बलिदान पर आधारित पुस्तकों का विमोचन और गुरबाणी पर आधारित एआई चैट बॉट की लॉचिंग भी होगी।
राज्यपाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई एक सराहनीय पहल है, जो हमें साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। राज्यपाल ने वीर साहिबजादों के बलिदान को भारत के इतिहास में अद्वितीय बताते हुए कहा कि उनका त्याग हमें हमेशा राष्ट्र और धर्म के प्रति कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता रहेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्कृत विद्यालयों के लिए सिंगल क्लिक से अंतरित की 2.30 करोड़ की राशि!संस्कृत का उत्थान, राष्ट्र और भारतीय संस्कृति का उत्थान: मुख्यमंत्री

rktvnews

रामगढ़:नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया।

rktvnews

दुमका:मुख्यसचिव अलका तिवारी ने शिक्षा विभाग की पत्रिका “सालूक” का किया विमोचन।

rktvnews

मोहर्रम के मद्देनजर शाहपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment