RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री ने एस.एम. कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/10 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने एक उत्कृष्ट नेता के रूप में उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें कर्नाटक में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता हैं।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“श्री एसएम कृष्णा जी एक उत्कृष्ट नेता थे। समाज के सभी वर्गों के लोग उनकी प्रशंसा करते थे। उन्होंने सदैव दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए, विशेषकर बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्मरण किया जाता है। श्री एसएम कृष्णा जी एक प्रखर पाठक और विचारक भी थे।

“पिछले कुछ वर्षों में मुझे श्री एसएम कृष्णा जी के साथ संवाद के कई अवसर मिले हैं और मैं उन वार्तालापों को सदैव याद रखूंगा। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

Related posts

पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया – चौहान

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर :457 एन.सी.सी कैडेटों ने दी ‘बी’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के नामरूप में असम वैली उर्वरक और रसायन कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, नरेंद्र मोदी इस शताब्दी के युग पुरुष हैं- उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment