RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: चिकित्सक ने रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर को इलेक्ट्रिक डीप रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स किया समर्पित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बीना सिंह एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुमार जितेंद्र के सौजन्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को एक इलेक्ट्रिक डीप रेफ्रिजरेटर कॉफिन बॉक्स स्व कामेश्वर प्रसाद सिन्हा की स्मृति में उनके पुत्री एंव पुत्र के द्वारा अनुदानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ वी एन यादव ने की।इस अवसर पर डॉ जितेंद्र ने कहा कि 25 सितंबर को मेरे ससुर का स्वर्गवास हो गया।उनके पुत्र और पुत्री जो विदेश में रहते हैं उनको आने में 2 दिन का समय लगता है।ऐसे में रेड क्रॉस के कॉफिन बॉक्स की सेवा मिली। उसी से प्रेरित होकर हम लोगों ने आज डीप फ्रीजर काफिन बॉक्स को रेड क्रॉस में अनुदानित किया है। ताकि भोजपुर की जनता को और उनके परिजनों को अंतिम दर्शन हो सके।
डा एस के रुंगटा के द्वारा बताया गया कि पूर्व से दो कॉफिन बॉक्स- एक डॉक्टर रंजन दास एवं डॉक्टर जीवेश कुमार के द्वारा तथा दूसरा सबीहा बानो एवं उप संरक्षक जनाब सरफराज अहमद खान के द्वारा दिया गया है जिससे आम लोगों की होती है।
सरफराज अहमद ने कहा कि डॉ कुमार जितेंद्र ने आम लोगों के लिए अति सराहनीय कार्य किया है ।डा निर्मल सिंह ने कहा कॉफिन बॉक्स के लिए आभार व्यक्त करते हुए शव वाहन के लिए डॉक्टर कुमार जितेंद्र से अनुरोध किया।अध्यक्ष डॉ वी एन यादव ने डॉक्टर वीणा सिंह एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोजपुर जिला इकाई के विकास में आप सभी दानदाताओं का सहयोग बहुत ही सराहनीय है। डॉ विजय गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस को समृद्ध बनाने के लिए हर सदस्यों का योगदान है जिससे इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।इस अवसर पर संरक्षक सरदारगुरु चरण सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह अशोक शर्मा, एके पांडे ,राजकुमार सिंह, डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा, अजीत प्रसाद मेहता ,उप संरक्षक संजीव गुप्ता, कृष्ण माधव अग्रवाल ,पंकज प्रभाकर आदि की गरिमा में उपस्थिति रही। डॉ सुनीता सिंह ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव विभा कुमारी के द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर:भोजपुरी आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य के साथ भिखारी ठाकुर लोकोत्सव का कल से आगाज़।

rktvnews

ईपीएफओ द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के कारण प्रतिष्ठानों द्वारा छूट की वापसी में बढ़ोतरी हुई।

rktvnews

देश, पूर्वज, संस्कृति और तहजीब से हम हिंदुस्तानी मुसलमान: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

जीन थेरेपी प्रत्येक रोगी के लिए रोग के व्यक्तिगत प्रबंधन का वादा करती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

दुर्ग,: संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां।

rktvnews

झारखंड:सभी के सहयोग से झारखंड में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न : के रवि कुमार

rktvnews

Leave a Comment