RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:खुशहालपुर मे धान के बोझा मे लगी आग।

दो बिगहा के 60000₹ मुल्य के धान की फसल जलकर खाक।

आग लगी का मुआयना करने खुशहालपुर पहुंचे पूर्व आरा विधानसभा प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 दिसंबर।खुशहालपुर मे कल रात को धान के बोझा मे भयानक आग लग गयी.ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी बिगन राम के दो बिगहा के सभी धान के बोझे जलकर स्वाहा हो गये.धंटो बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबु पाया गया.
आग लगी की घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी खुशहालपुर पहुंच कर आग लगी का जायजा लिया. इस मौके पर आग लगी के पीड़ित बटाईदार किसान बिगन राम व स्थानीय लोगों ने बतलाया कि असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाई गयी है जिससे बिगन राम के दो बिगहे के सभी धान के बोझे जलकर राख हो गये। बताया गया की बिगन राम ने 8000 ₹ प्रति बिगहा के दर से दो बिगहा नगदी खेत लेकर धान की फसल लगायी थी.धान उगाने मे हजारों ₹ खर्च करने के बाद उनके सालो की कमाई जलकर नष्ट हो गयी.इस आगलगी कांड से लगभग 60000 ₹ मुल्य के धान नष्ट हो गए।.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कल आग लगी थी पर आज दोपहर तक अंचल कार्यालय आरा से कोई भी कर्मचारी, अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे जिससे स्थानीय लोगों मे आरा C.O.के प्रति काफी गुस्सा था.भाकपा माले नेता नेता जिला प्रशासन से मांग की है कि बिगर राम के जले धान के बोझे का जांच करते हुए उचित मुआवजा शीघ्र दे।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के साथ आरा जिला पार्षद प्रतिनिधि हरिफन राम,जिला पार्षद भीम यादव,भाकपा माले नेता रामाकान्त पासवान, इनौस नेता हिम्मत यादव भी थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी।

rktvnews

11 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:उमेश क्रिकेट क्लब 129 रनों से विजयी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ साथ कई आयोजनों को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर:श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा 1 अक्टूबर को होगी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध कब्जे व जमीन विवाद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment