RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) का आयोजन।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली 04अप्रैल।भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्‍लाइनेक्‍स-23’ (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का 10वां संस्करण 03 से 08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास दो चरणों – 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2023 तक बंदरगाह चरण और उसके बाद 06 से 08 अप्रैल 2023 तक समुद्री चरण में आयोजित हो रहा है।भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किल्‍टन, एक स्वदेशी कामोर्टा क्‍लास एएसडब्ल्यू कार्वेट तथा आईएनएस सावित्री, एक अपतटीय गश्ती पोत द्वारा किया जा रहा है। श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस गजबाहू और एसएलएनएस सागर द्वारा किया जा रहा है। समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और दोनों देशों की नौसेना के विशेष बल भी इस युद्धाभ्‍यास में भाग लेंगे। स्‍लाइनेक्‍स का पिछला संस्करण विशाखापत्तनम में 07-12 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था।
स्‍लाइनेक्‍स का उद्देश्य अंतरसंचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर बनाना और संयुक्त रूप से बहु-आयामी समुद्री संचालन करते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्री और भाईचारे के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बंदरगाह चरण के दौरान पेशेवर, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक आदान-प्रदान की भी योजना बनाई गई है।

Related posts

भोजपुर:उधमिता जागरूकता के तहत महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में मंत्रालय की सर्वोत्तम विधियों पर आयोजित प्रथम सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

rktvnews

श्री स्वामी रामानन्द मध्य विद्यालय रघुनाथपुर, ब्रह्मपुर में कबडडी स्मॉल सेन्टर का उदघाटन।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने एआईआईए गोवा में “लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद” विषय के साथ 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया।

rktvnews

आईएनएस शिवाजी को एक औपचारिक समारोह में दिवंगत वाइस एडीएम बेनॉय रॉय चौधरी का मूल ‘वीर चक्र’ प्राप्त हुआ।

rktvnews

Leave a Comment