RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

महिला महाविद्यालय, आरा में भगवान महावीर की जयंती पर सेमिनार का हुआ आयोजन।

जियो और जीने दो भगवान महावीर के उपदेश हर काल में प्रासंगिक:प्रो आभा सिंह।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03अप्रैल।महिला महाविद्यालय आरा में भगवान महावीर के जन्म दिवस पर प्राकृत विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पीजी प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दूधनाथ चौधरी उपस्थित रहे।प्रो आभा सिंह ने भगवान महावीर के जन्मदिवस पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी ।उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने सबको जियो और जीने दो की सीख दी। जिनकी वाणी विश्व की सुख शांति और साम्यवाद के लिए आज भी प्रासंगिक है। वही प्रो दूधनाथ चौधरी ने बताया कि दो महान विचारकों की जन्मस्थली बिहार को यह गौरव प्राप्त है इनके संदेश पूरे विश्व में जाने जाते हैं। जिनमें भगवान महावीर और भगवान बुद्ध के संदेश विश्व के लिए हितकारी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति ने की। उपस्थित लोगों में डॉ मीना डॉ विमला डॉ मनोज डॉ राखी डॉ शालिनी डॉ रुपाली रोजी डॉ स्मिता कुमारी रानी आदि रहे।

Related posts

नारनौल:पीठासीन अधिकारीयों को दिया प्रशिक्षण।

rktvnews

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की स्थिति, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सहकारी क्षेत्र में कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोपाल:मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल हाट में स्व-सहायता समूहों के तीन दिवसीय राखी मेले का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:शपथ-पत्र निष्पादन में एकरूपता लाने हेतु प्रमोद राय ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा जागरूकता मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

rktvnews

Leave a Comment